google.com, pub-1705301601279513, DIRECT, f08c47fec0942fa0/> यूपी के कौशांबी में मिट्‌टी का टीला ढहा, 5 की मौत

Pages

यूपी के कौशांबी में मिट्‌टी का टीला ढहा, 5 की मौत

हजारों टन मिट्‌टी में दब गए, 4 की हालत गंभीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें दो बच्चियां हैं। वहीं एक पुरुष समेत 4 गंभीर घायल हैं। सभी घायलों का मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी से रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्क्त के बाद शव को बाहर निकाला गया। हादसा कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी के टीकरडीह गांव का है।

प्रत्यक्षदर्शी हरिओम पांडेय ने बताया- सोमवार सुबह 6 बजे गांव के 8 लोग घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने टीले पर पहुंचे थे। वे दो घंटे तक टीले को खोदते रहे। मिट्टी का टीला पहले से कमजोर था। सुबह 8 बजे अचानक टीले का एक हिस्सा धंस गया। कई टन मिट्‌टी आकर गिर गई। वहां मौजूद सभी नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां मिट्‌टी में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि, मिट्‌टी इतनी ज्यादा थी कि वह बाहर नहीं निकाल पाए। 15 मिनट के बाद एक शव निकाला गया। इसके बाद 20 मिनट के अंदर बाकी लोगों को निकाला गया।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ