Pages

नगर निगम कर्मचारियों में खुशी का माहौल, दीपावली तक मिलेगा तोहफा

लखनऊ। नगर निगम कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं, मांगों का दीपावली से पूर्व निराकरण का आश्वासन मिलने पर नगर निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर है। लगातार मांगे रखे जाने के बाद कोई वार्ता न  किए जाने पर नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, उ0प्र0 नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने संयुक्त रूप से नगर निगम प्रशासन को 23.09.2024 को आन्दोलन किए जाने की नोटिस दी थी। 


इस पर शुक्रवार को नगर निगम लखनऊ के कर्मचारियों की लंबित समस्याओ/मांगो के सम्बन्ध में स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय, गोमतीनगर, लखनऊ में नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ की अध्यक्षता में संघो के अध्यक्ष/महामंत्री/पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। सभी संघों के संयुक्त 21 सूत्रीय मांग पत्र पर नगर आयुक्त ने वार्ता कर कई बिन्दुओें पर सहमति व्यक्त करते हुए संबंधितो को आदेश निर्गत किये जाने हेतु निर्देशित किया। 


रिक्त पदों पर पदोन्नतियां, कर्मचारी कल्याण कोष की कमेटी का गठन, कर्मचारियों की गुम व्यक्तिगत पत्रावलियों/सेवा पुस्तिकाओ की डुप्लीकेट (प्रतिरूप प्रति) बनाया जाना, अतरौली कर्मचारी आवास योजना के अन्र्तगत कर्मचारियों को नो प्राफिट-नो लाँस पर भूखण्ड/आवास दिया जाना, काटी गयी भविष्य निधि की धनराशि का भुगतान किया जाना, पेशंन से संबंधित राज्य सरकार द्वारा समय समय पर निर्गत शासनादेशो को लागू किया जाना, पेशंनरो पर मैट्रिक पेशंन के अनुसार पेशंन प्रदान किया जाना, पेशंनरो की उपस्थिति भूतल पर कराया जाना, रेण्ट विभाग के अधीन खाली भवन कर्मचारियों को आवंटित किया जाना, पदो का विभागवार निर्धारण किया जाना, फील्ड/विभागीय कार्य को सम्पादित करने पर विवाद की स्थिति पर न्यायिक प्रक्रिया हेतु अधिवक्ता नियुक्त किया जाना, निलंबित कर्मचारियों को बहाल किया जाना, निलंबन आदि पर कर्मचारी संगठनो के प्रतिनिधियों से वार्ता व उनका पक्ष जानकर ही आगे की कार्यवाही किया जाना, लंबित मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाना, मुख्यालय एवं समस्त जोनो में मेज, कुसीर्, पंखे, स्टेश्नरी, अल्मारी, पीने के पानी एवं कैश काऊन्टर की व्यवस्था सुदृढ किया जाना, धारा 108 के कर्मचारियों का विनियमीतिकरण किया जाना, कर्मचारियों के आश्रित पत्नी, पुत्र/पुत्रियो को गृहकर, जलकर/सीवरकर से मुक्त किया जाना इत्यादि अन्य लंबित मांगो के सम्बन्ध में संघों के साथ बैठक कर दीपावली से पूर्व निर्णय किये जाने का आश्वासन नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ द्वारा संघो के पदाधिकारियों को दिया गया। 

नगर आयुक्त ने सभी संघ के साथ कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण के सम्बन्ध में दीपावली से पूर्व बैठक कर मांगो पर निर्णय किये जाने का आश्वासन दिया है। बैठक में इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त, ललित कुमार पंकज श्रीवास्तव, डा  अरविन्द कुमार राव, अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त बनवारी लाल, मुख्य नगर लेखा परीक्षक, महेश कुमार वर्मा, मुख्य अभियन्ता, नन्द लाल कुरील, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, अम्बी बिष्ट, प्रभारी अधिकारी (अधि0), डा0 प्रवीन कुमार श्रीवास्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी,     श्री मनोेज कुमार प्रभात, मुख्य अभियन्ता(वि0/यां0) अयोध्या प्रसाद तिवारी, सहायक लेखाधिकारी, नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, उ0प्र0नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा, राम कुमार रावत, शैलेन्द्र तिवारी, कैसर रजा, रमेश चौरसिया शमील एखलाख, अर्जुन यादव, मो रेहान, निखिलेश खरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ