Pages

लखनऊ के नए डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, 13 आईएएस के ट्रांसफर

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर समेत 6 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।



बुलंदशहर के डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों लखनऊ में बरसात से हुई बदहाली, बच्ची के नाले में बहने सहित अन्य घटनाओं से सरकार गंगवार के कामकाज से खुश नहीं थी।

 रविंद्र मंडेर प्रयागराज के नए डीएम बनाए गए जौनपुर के डीएम रविंद्र मंडेर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। जौनपुर से पहले वह तीन साल तक रामपुर के डीएम रहे। उन्होंने रामपुर में सपा नेता आजम खां के खिलाफ कई कार्रवाई की।रविंद्र के पास अब प्रयागराज कुम्भ 2025 कराने की अहम जिम्मेदारी रहेगी।

    IAS रविंद्र सीएम योगी के विश्वसनीय अफसर माने जाते हैं। योगी ने उन्हें सबसे महत्वाकांक्षी काम प्रयागराज कुंभ को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है। प्रयागराज के डीएम नवनीत चहल को आजमगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि जौनपुर में IAS दिनेश कुमार को भेजा गया है।

लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए IAS रविंद्र मंडेर को प्रधानमंत्री पुरस्कार पीएम मोदी ने दिया था।

भानुचंद्र गोस्वामी राहत आयुक्त बने आगरा के जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी को राहत आयुक्त बनाया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार राहत आयुक्त जीएस नवीन के कामकाज से संतुष्ट नहीं थी। इसलिए बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के बीच उन्हें हटाकर भानु चंद्र गोस्वामी को तैनात किया है। आगरा में अरविंद बंगारी को भेजा गया है।

    बरेली नगर निगम की आयुक्त निधि गुप्ता को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। फिरोजाबाद नगर निगम के आयुक्त घनश्याम मीणा को हमीरपुर का डीएम बनाया गया। मीणा फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन थे। IAS रविंद्र सिंह फतेहपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ