Pages

रैलिस इंडिया ने सोयाबीन और मूंगफली की फसलों में खरपतवार पर नियंत्रण के लिए मार्क प्लस लॉन्च किया

वीओसी डेस्क। टाटा समूह के उद्यम और भारतीय कृषि इनपुट उद्योग की अग्रणी कंपनी, रैलिस इंडिया लिमिटेड (Rallis India Ltd) ने मध्य प्रदेश में एक नया खरपतवार नाशक, 'मार्क प्लस' लॉन्च किया है। मूंगफली और सोयाबीन जैसी फसलों के लिए प्रभावी खरपतवार नाशक गुणों के साथ यह इन पर व्यापक नियंत्रण प्रदान करता है। इस उत्पाद को शुरुआत में मध्य प्रदेश में लॉन्च किये जाने के बाद गुजरात, महाराष्ट्र और देश भर के अन्य प्रमुख बाज़ारों में भी पेश किया जाएगा।



मार्क प्लस शक्तिशाली खरपतवार नाशक है, जो सोयाबीन और मूंगफली की फसलों में खरपतवार उगने से पहेले के दौर में विभिन्न किस्म के खरपतवारों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है। इसे उन्नत शोध के ज़रिये तैयार किया गया है और इसमें दो सक्रिय अवयवों का एक नया फॉर्म्युलेशन है, जिसे पहली बार भारत में पेश किया जा रहा है। मार्क प्लस, दो अलग-अलग तरीकों से काम करता है: यह एएलएस (खरपतवार के बढ़ने के लिए आवश्यक एक एंज़ाइम) को रोकता है और माइक्रोट्यूब्यूल के निर्माण (खरपतवार में कोशिका विभाजन के लिए आवश्यक) को बाधित करता है। यह दोहरी प्रक्रिया व्यापक और दीर्घकालिक खरपतवार नियंत्रण सुनिश्चित करती है।

रैलिस इंडिया लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी, एस नागराजन ने नए लॉन्च किए गए खरपतवार नाशक उत्पाद के लाभों के बारे में कहा, "हम मार्क प्लस को पेश करते हुए उत्साहित हैं, जो मूंगफली और सोयाबीन की फसलों में खरपतवार नियंत्रण की ज़रूरत को पूरा करने के लिए तैयार किया गया एक प्रभावी और उन्नत खरपतवार नाशक है। यह खरपतवार नाशक उत्पाद, रैलिस का अनूठा उत्पाद है और किसानों की उभरती ज़रूरतों को पूरा करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है"।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ