Pages

पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में दिखा उत्साह

लखनऊ। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। काफी संख्या में वोटर मतदान करने पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।



 लखनऊ में महानगर स्थित आदर्श मांटेसरी स्कूल मतदान केंद्र पर 19 वर्षीय प्राची मौर्या ने भी पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्राची के चेहरे पर पहली बार मतदान करने की खुशी देखते ही बन रही थी। रहीम नगर निवासी प्राची ने कहा कि मुझे पहली बार मतदान करने में बहुत खुशी हो रही है। मैं काफी दिन से वोटिंग का इंतजार कर रही थी और आज यहां आकर मतदान किया। उसने विकास के मुद्दे पर वोट किया है। बाकी देश के विकास के लिए हमने मतदान किया है। 


पहली बार वोट डालने आयी अजरा सिददकी बे बताया कि सरकार बनाने के लिए वोट डालना जरुरी है। जब कोई वोट ही नही डालेगा तो देश का विकास कैसे होगा। देश में विकास कराना है तो सही सरकार चुनना जरुरी है। 


आशियाना के मतदान केन्द्र पर पहली बार वोट डालने आयी वर्षा ने बताया कि वोट डालने के बाद अच्छा लगा। वर्षा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य वोट डालते थे लेकिन हम नही डाल पाते थे। देश मे जो सबसे अधिक विकास करेगा उसको हर बार वोट दिया जायेगा।


परिसर के अंदर था सेल्फी प्वाइंट, नहीं ले सके सेल्फी

कई मतदान केंद्रों में सेल्फी प्वाइंट परिसर के अन्दर बना दिया गया। जिसकी वजह से लोग सेल्फी नहीं ले पा रहे थे। लोग पुलिस कर्मियों से बहस करते हुए दिखे। जीडी गोयनका महानगर व जनता गर्ल्स इण्टर कालेज में नगर निगम ने पिंक पोलिंग स्टेशन बनाया था। पोलिंग स्टेशन काफी सुन्दर था। गेट से लेकर अन्दर तक सब कुछ पिंक था। मतदाताओं के स्वागत के लिए कारपेट बिछाया गया था। सेल्फी प्वाइंट गेट से अन्दर बना दी गयी थी। जिसकी वजह से पुलिस कर्मी वहां मोबाइल ही नहीं ले जाने दे रहे थे। कई अन्य स्थानों पर भी यही स्थिति थी। इससे सेल्फी प्वाइंट पर सुबह से शाम तक एक भी व्यक्ति सेल्फी नहीं ले पाया। इसको लेकर उनकी कई बार सुरक्षा कर्मियों से बहस हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ