google.com, pub-1705301601279513, DIRECT, f08c47fec0942fa0/> शीतलहर को लेकर योगी सरकार ने सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों का समय बदला

Pages

शीतलहर को लेकर योगी सरकार ने सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों का समय बदला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोहरे और शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। कई दिनों से सूरज के दर्शन नही हुए हैं। भीषष ठंड के चलते गुरुवार को योगी सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों का समय बदलने का आदेश दिया है।

शिक्षा निदेशक महेंद्र देव की ओर से सभी मंडलीय संयुक्त निदेशकों, सभी उप शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश दिया गया है।



शिक्षा निदेशक की और से भेजे गए पत्र में लिखा है कि भीषण ठंड और शीतलहर के कारण प्रदेश के सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाओं का समय सुबह 8.50 से 2.30 की जगह सुबह 10.00 से दोपहर 3.00 बजे तक किया जाए।

बता दें कि प्रदेश के कई जनपदों में भीषण ठंड को लेकर बेसिक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। राजधानी में कक्षा छह तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है जबकि 12वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ