google.com, pub-1705301601279513, DIRECT, f08c47fec0942fa0/> आसिम मार्शल प्रदेश अध्यक्ष, मोहनीश त्रिवेदी बने सर्वसमाज उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव

Pages

आसिम मार्शल प्रदेश अध्यक्ष, मोहनीश त्रिवेदी बने सर्वसमाज उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव

लखनऊ। सर्वसमाज उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के ऐशबाग स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में नवगठित इकाई की घोषणा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से आसिम मार्शल को प्रदेश अध्यक्ष और मोहनीश त्रिवेदी को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया। सर्वसमाज उद्योग व्यापार मंडल की कोर टीम में प्रदेश कोषाध्यक्ष अब्दुल रशीद सिद्दीकी, प्रदेश सलाहकार सलमान हैदर रिज़वी, प्रदेश मीडिया प्रभारी रामगोपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सबिहा फातिमा, प्रदेश सचिव इमरान खान भारतीय, प्रदेश सचिव मुबश्शिर मसर्रत, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी नदीम अहमद, नगर अध्यक्ष महिला इकाई ज्योति सिंह अग्रवाल, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप यादव, नगर उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला, रज्जन खान, नवीन गुप्ता व मोहम्मद अख्तर खान, नगर संगठन मंत्री व नगर मीडिया प्रभारी शिवम् पाण्डे, नगर सचिव अज़मी अलवी, नगर सचिव मसूद हसन उर्फ शाहरुख, सदस्य मोहम्मद एजाज व पवन प्रजापति को चयनित किया गया। 

नवगठित व्यापार मंडल के गठन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल ने कहाकि सर्वसमाज उद्योग व्यापार मंडल, सर्वसमाज के व्यापारियों के हितो की रक्षा हेतु वचनबद्ध है और हम सभी मिलकर पीड़ित व्यापारियों की आवाज़ बनने का काम करेंगे। वहीं प्रदेश महासचिव मोहनीश त्रिवेदी ने कहाकि ये संगठन फुटपाथ से लेेकर बड़े व्यापारियों को जोड़ने का काम करेगा। सभी धर्मो के व्यापारियों को बिना भेदभाव के एक प्लेटफॉर्म पर लाने हेतु प्रयास किया जाएगा। इस समय व्यापार का अभिशाप बनी विदेशी ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ भी संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ